दरभंगा में AIIMS को लेकर तेजस्वी ने PM Modi पर साधा निशाना, कहा- पीएम ने बोला 'सफेद झूठ'

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Aug 13, 2023, 08:34 AM IST

Darbhanga AIIMS: ​ तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सफेद झूठ बोला है। मैंने उनका भाषण सुना, जिसमें उन्होंने उल्लेख किया कि उन्होंने दरभंगा में एम्स की स्थापना कैसे की गई। उन्होंने कहा, यह सरासर झूठ है।

Darbhanga AIIMS: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने दरभंगा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMs) के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। बता दें, पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में पंचायती राज परिषद को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने संबोधन में दरभंगा एम्स की बात की।

Tejashwi Yadav

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि देश के सभी हिस्सों में प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोगों को चिकित्सा उपचार के लिए लंबी दूरी की यात्रा न करनी पड़े।

End of Feed