Bihar CM Oath Live: बिहार के नए मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद ली CM पद की शपथ, JD(U) से बने 2 उपमुख्यमंत्री
Bihar CM Oath Live: बिहार में आज नई सरकार का गठन हो रहा है। सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम बन गए हैं। उन्होंने बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बिहार सीएम शपथग्रहण समारोह यहां देखिए लाइव
Bihar CM Oath Live: बिहार के नए मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद ली CM पद की शपथ, JD(U) से बने 2 उपमुख्यमंत्री
नीतीश युग का अंत
मंगलवार को नीतीश युग का तब अंत हो गया, जब उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद उनके डिप्टी रहे सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया और उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। बिहार में आज यह पहली बार होगा, जब बीजेपी से कोई मुख्यमंत्री बनेगा। अभी तक बीजेपी नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की सहयोगी की भूमिका में रही थी, अब सत्ता का नेतृत्व उसके हाथ में होग। सूत्रों का कहना है कि बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी को डिप्टी सीएम की शपथ दिलाई जाएगी।
