Bihar Cabinet Expansion: बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, 28 फरवरी से शुरू हो रहे बिहार विधानमंडल सत्र से पहले आज मंत्रीमंडल में विस्तार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, भाजपा कुछ विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं कुछ विधायकों को मंत्रिमंडल से हटाया भी जा सकता है। 2 दिवसीय बिहार दौरे पर आए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को राजकीय अतिथिशाला में इस मसले पर पार्टी नेताओं के साथ चर्चा भी की थी। बता दें, 30 सदस्यीय बिहार मंत्रिमंडल में भाजपा से 2 उपमुख्यमंत्री सहित कुल 15 मंत्री हैं। जानकारी के अनुसार, जदयू से भी कुछ विधायकों को मंत्रीमंडल में शामिल किया जा सकता है।
नीतीश कुमार आज करेंगे कैबिनेट विस्तार
बिहार कैबिनेट में हो सकते है 36 मंत्री
बता दें, बिहार कैबिनेट में 36 मंत्री हो सकते हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या 30 है। ऐसे में छह नए मंत्री बनाये जा सकते हैं। वर्तमान में भाजपा से 15 मंत्री हैं, जबकि जदयू की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 13 मंत्री हैं। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को एक पद मिला हुआ है। हम प्रमुख संतोष मांझी स्वयं दो विभाग के मंत्री हैं, जबकि एक निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह भी मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं।
ताजा जानकारी के अनुसार, बिहार में ये विधायक ले सकते हैं शपथ -
- संजय सरावगी
- सुनील कुमार
- जीबेश कुमार
- राजू कुमार सिंह
- मोती लाल प्रसाद
- विजय कुमार मंडल
- कृष्ण कुमार मंटू
भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दिया मंत्रिमंडल से इस्तीफा
इस बीच, बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बुधवार को घोषणा की कि वह नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देंगे ताकि पार्टी की 'एक नेता, एक पद' नीति का पालन किया जा सके। बिहार सरकार में जायसवाल राजस्व और भूमि सुधार मंत्री हैं। जायसवाल ने पत्रकारों से कहा कि मैं आज मंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। हमारी पार्टी के सिद्धांत 'एक नेता, एक पद' के अनुसार, मैंने राजस्व और भूमि सुधार विभाग के मंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। मैं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य करता रहूंगा। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक-दो दिन में अपने मंत्रिमंडल का विस्तार या फेरबदल कर सकते हैं। विधानसभा चुनाव से पहले इस घटनाक्रम को महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम माना जा रहा है।
