'राहुल कानून तोड़ें और केस दर्ज न हो, वह कोई भगवान नहीं हैं, कांग्रेस नेता पर खूब बरसे बिहार BJP अध्यक्ष

बिहार के दरभंगा जिले के आंबेडकर छात्रावास में बिना अनुमति के 'शिक्षा, न्याय संवाद' कार्यक्रम आयोजित करने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल और 100 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी पर तीखा वार किया है।

Rahul Gandhi News : बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि 'राहुल ने बिना अनुमति अंबेडकर छात्रावास में अपना कार्यक्रम किया। इसके लिए न केवल उनके खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए बल्कि उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए? वह कानून तोड़ेंगे और उनके खिलाफ केस दर्ज नहीं होगा, क्या वह भगवान हैं? बिहार चाणक्य की भूमि है। राहुल गांधी यहां लोगों को मूर्ख नहीं बना पाएंगे। उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। बिना प्रशासन की मंजूरी के उन्हें बैठक करने की इजाजत किसने दी?'

dilip Jaiswal

बिहार भाजपा के अध्यक्ष हैं दिलीप जायसवाल।

राहुल-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज हुई 2 प्राथमिकी

बता दें कि बिहार के दरभंगा जिले के आंबेडकर छात्रावास में बिना अनुमति के 'शिक्षा, न्याय संवाद' कार्यक्रम आयोजित करने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल और 100 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस के राज्यव्यापी जनसंपर्क अभियान के तहत आंबेडकर छात्रावास में छात्रों से बातचीत की। इससे पहले जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया था और इसके स्थान पर वैकल्पिक स्थल का प्रस्ताव दिया था। कांग्रेस ने इस सुझाव को अस्वीकार कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप गतिरोध उत्पन्न हो गया।

End of Feed