तेलंगाना में BJP को लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर ने दिया इस्तीफा; कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2023, 12:38 PM IST

पांच बार के विधायक, विकाराबाद के पूर्व विधायक कुछ समय से पार्टी गतिविधियों से दूर रह रहे हैं। पिछले महीने बीजेपी विधायक एटाला राजेंदर, चंद्र शेखर को पार्टी न छोड़ने के लिए मनाने उनके घर गए थे।

तेलंगाना में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। राज्य में चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी के एक बड़े नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। तेलंगाना में भाजपा को झटका देते हुए पूर्व मंत्री ए.चंद्र शेखर ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनके कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है। चन्द्रशेखर ने अपना त्यागपत्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को भेजा। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी संगठन के लिए कड़ी मेहनत करने वालों को प्रोत्साहित नहीं कर रही है। उन्होंने यह भी लिखा कि केंद्र की बीजेपी सरकार तेलंगाना सरकार के साथ हो रहे अन्याय को रोकने में असमर्थ है।

End of Feed