देश

तेलंगाना में BJP को लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर ने दिया इस्तीफा; कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2023, 12:38 PM IST

पांच बार के विधायक, विकाराबाद के पूर्व विधायक कुछ समय से पार्टी गतिविधियों से दूर रह रहे हैं। पिछले महीने बीजेपी विधायक एटाला राजेंदर, चंद्र शेखर को पार्टी न छोड़ने के लिए मनाने उनके घर गए थे।

Image

तेलंगाना में बीजेपी को लगा बड़ा झटका (फोटो- JagatPrakashNadda)

तेलंगाना में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। राज्य में चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी के एक बड़े नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। तेलंगाना में भाजपा को झटका देते हुए पूर्व मंत्री ए.चंद्र शेखर ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनके कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है। चन्द्रशेखर ने अपना त्यागपत्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को भेजा। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी संगठन के लिए कड़ी मेहनत करने वालों को प्रोत्साहित नहीं कर रही है। उन्होंने यह भी लिखा कि केंद्र की बीजेपी सरकार तेलंगाना सरकार के साथ हो रहे अन्याय को रोकने में असमर्थ है।

चल रहे थे नाराज

पांच बार के विधायक, विकाराबाद के पूर्व विधायक कुछ समय से पार्टी गतिविधियों से दूर रह रहे हैं। पिछले महीने बीजेपी विधायक एटाला राजेंदर, चंद्र शेखर को पार्टी न छोड़ने के लिए मनाने उनके घर गए थे। हाल ही में तेलंगाना के लिए भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए राजेंद्र ने उन्हें जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाने की सलाह दी थी।

नहीं मिला था कोई पद

चंद्र शेखर ने राजेंद्र को पार्टी में आने वाली समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने शिकायत की कि हालांकि वह ढाई साल पहले भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन उन्हें कोई पद नहीं दिया गया।

छोड़ दी कांग्रेस

चंद्रशेखर ने 2021 में भाजपा में शामिल होने के लिए कांग्रेस छोड़ दी थी। उन्होंने इससे पहले 1985 से 2008 तक पांच बार विकाराबाद निर्वाचन क्षेत्र से विधायक के रूप में कार्य किया था। वह लगातार चार बार विकाराबाद से तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के टिकट पर चुने गए थे। बाद में वह टीआरएस (अब बीआरएस) में शामिल हो गए और 2004 में टीआरएस के टिकट पर चुने गए। उन्होंने संयुक्त आंध्र प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में मंत्री के रूप में कार्य किया।

होंगे कांग्रेस में शामिल

बाद में वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये। उन्होंने 2021 में बीजेपी में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी। साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चंद्र शेखर का इस्तीफा बीजेपी के लिए एक और झटका है। उनके 18 अगस्त को नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की संभावना है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article