देश

26/11 Mumbai Attack: 26/11 मुंबई हमले में बड़ा खुलासा!, मुंबई में अरब सागर की लहरें उफान पर थीं...नहीं तो

26/11 Mumbai Attack: 26/11 मुंबई हमले में बड़ा खुलासा, मुंबई में अरब सागर की लहरें उफान पर थीं इसलिए हमले की तारीख पहले एक बार टाल दी गई थी।

Image

मुंबई हमले में बड़ा खुलासा

26/11 Mumbai Attack: मुंबई हमले में बड़ा खुलासा सामने आया है, पाकिस्तान ISI, लश्कर ए तैयबा और राणा 26/11 के पहले कर रहे थे भारतीय समुंदर की लहरों के शांत होने का इंतजार... हेडली ने राणा से हमले से पहले एक मुलाकात के दौरान कहा था कि मुंबई हमले को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है, क्योंकि समुद्र की लहरें शांत नहीं हैं, मुंबई में हमलों की जितनी जानकारी आतंकी लखवी-हाफिज सईद-औऱ मक्की और बाकी साजिशकर्ताओं को थी उतनी ही राणा को भी थी।

26/11 की साजिश का हर हिस्सा राणा से शेयर किया जा रहा था, इस बात की तस्दीक ख़ुद अमेरिकी जांच एजेंसीज ने अपनी जाँच रिपोर्ट में की है जो उन्होंने NIA से शेयर की है।

अप्रैल 2008 के आख़िर में हेडली लगभग छह हफ्तों के लिए अमेरिका गया था मई 2008 के आख़िर में डेविड कोलमैन हेडली ने शिकागो में तहव्वुर राणा से मुलाकात की थी, खास बात ये कि हेडली ने राणा से कहा था कि हमले को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है, क्योंकि समुद्र की लहरें शांत नहीं थीं।

मार्च 2008 में डेविड कोलमैन हेडली को लश्कर ने बताया था कि मुंबई के ताज होटल पर आतंकी हमला करेगें, खास बात यह की हेडली ने शिकागो में यह बात मई 2008 में राणा को मुलाकात के दौरान बताई भी थी जबकि राणा ने अमेरिका में पूछताछ के दौरान झूठ बोला की उसे 26/11 हमले की जानकारी नहीं थी।

' आतंकियों को मुंबई में ताजमहल होटल के नजदीक उतारने के आदेश दिए गए हैं'

NIA यही सब सवाल राणा से पूछ रही है, और उससे 26/11 का हर छुपा राज जांच एजेंसी NIA जानना चाहती है, हेडली ने राणा को बताया कि उसने मुंबई में किन-किन जगहों की रेकी की और किन-किन साथियों से लोगों की, हेडली ने राणा को ये भी बताया कि आतंकियों को मुंबई में ताजमहल होटल के नजदीक उतारने के आदेश दिए गए हैं।

आरोपी ने भारत के शहरों की रेकी के बारे में राणा को जानकारी दी

हेडली ने ही मुंबई हार्बर में नाव से रेकी की और GPS डिवाइस के इस्तेमाल की जानकारी राणा को दी थी, इन पांच दिनों की बातचीत के दौरान, आरोपी ने भारत के शहरों की रेकी के बारे में राणा को जानकारी दी थी, हेडली ने राणा को बताया कि उसे कई और शहरों में रेकी के लिए उपर से आदेश दिया गया था।

अनुज मिश्रा की रिपोर्ट

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article