कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, कई दिग्गजों की छुट्टी तो कई नए की हुई एंट्री, देखिए नए सचिवों और संयुक्त सचिवों की लिस्ट

उत्तर प्रदेश में बतौर एआईसीसी सचिव के रूप में धीरज गुर्जर, प्रदीप नरवाल, राजेश तिवारी और तौकीर आलम पहले की तरह ही काम करते रहेंगे। राजस्थान के दो पूर्व विधायकों दानिश अबरार और दिव्या मदेरणा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एआईसीसी के सचिवों तथा संयुक्त सचिवों की नियुक्ति
  • दीपिका पांडे सिंह को सचिव के उत्तरदायित्व से मुक्त किया गया
  • गौरव पंधी को एआईसीसी सचिव बनाया गया

कांग्रेस में संगठन के स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। कई दिग्गजों का पत्ता साफ हो गया है, कुछ युवाओं की एंट्री हुई है। कांग्रेस के नए सचिवों और संयुक्त सचिवों की सूची शुक्रवार शाम जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित पार्टी पदाधिकारियों को संबंधित महासचिवों/प्रभारियों के साथ संबद्ध एआईसीसी सचिव/संयुक्त सचिव नियुक्त किया है।

End of Feed