बंगाल में TMC को लगा बड़ा झटका, धूपगुड़ी उपचुनाव से दो दिन पहले भाजपा में शामिल हुई पूर्व विधायक मिताली रॉय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 3, 2023, 12:29 PM IST

पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर मंगलवार को होने वाले उपचुनाव से पहले क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व विधायक मिताली रॉय रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। रॉय ने 2016 के विधानसभा चुनावों में टीएमसी के टिकट पर जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी सीट पर जीत दर्ज की थी।

पश्चिम बंगाल में टीएमसी को बड़ा झटका लगा है। धूपगुड़ी उपचुनाव से दो दिन पहले वहां की पूर्व विधायक और टीएमसी नेता मिताली रॉय भाजपा में शामिल हो गई है। मिताली के भाजपा में शामिल होने के बाद से टीएमसी के लिए यह उपचुनाव कठिन हो गया है।

Mitali Roy

भाजपा में शामिल हुईं धूपगुड़ी की पूर्व टीएमसी विधायक मिताली रॉय

मंगलवार को मतदान

पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर मंगलवार को होने वाले उपचुनाव से पहले क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व विधायक मिताली रॉय रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। रॉय ने 2016 के विधानसभा चुनावों में टीएमसी के टिकट पर जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी सीट पर जीत दर्ज की थी। हालांकि, 2021 के विधानसभा चुनावों में वह भाजपा के बिष्णु पद रॉय के हाथों यह सीट गंवा बैठी थीं। बिष्णु पद रॉय का 25 जुलाई को निधन होने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया। धूपगुड़ी में उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार को होगा, वोटों की गिनती आठ सितंबर को की जाएगी।

End of Feed