देश

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर CBI की दबिश, रायपुर और भिलाई में भी बड़ी कार्रवाई

Bhupesh Baghel CBI Raid: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर सीबीआई ने दबिश दी है। कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के भिलाई निवास के साथ ही CBI ने भिलाई में तीन जगहों पर छापा मारा है। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर पर भी छापेमारी की गई है।

Image

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर CBI की दबिश, रायपुर और भिलाई में भी बड़ी कार्रवाई

Bhupesh Baghel CBI Raid: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर सीबीआई ने दबिश दी है। जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम रायपुर और भिलाई दोनों जगह पहुंची है। कांग्रेस नेता के घर के बाहर सीआरपीएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया हैं। इससे पहले सीडी कांड मामले में सीबीआई ने रिवीजन पिटीसन दायर की थी। सीडी कांड मामले में कोर्ट ने भूपेश बघेल को डिस्चार्ज कर दिया था। 4 अप्रैल को रिवीजन पिटीसन की सुनवाई होनी है। जानकारी के मुताबिक, महादेव सट्टा एप, कोयला और शराब घोटाले को लेकर भी ये कार्रवाई की जा रही है।

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर पर भी CBI की दबिश

कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के भिलाई निवास के साथ ही CBI ने भिलाई में तीन जगहों पर छापा मारा है। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर पर भी छापेमारी की गई है। भूपेश के करीबी विनोद वर्मा के घर पर भी दबिश दी गई है। पूर्व IAS अफसर अनिल टुटेजा के घर पर भी छापे की खबर है। बता दें, कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर सीबीआई को भेजा है। दबिश को लेकर सीबीआई अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बता दें, कुछ ही दिनों पहले भूपेश बघेल की भिलाई निवास में ईडी ने छापेमार की कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में लाखों रुपए की नगदी बरामद की गई थी। प्राप्त ताजा जानकारी के मुताबिक, पूर्व CM भूपेश बघेल, MLA देवेंद्र यादव, विनोद वर्मा, OSD मनीष बंछोर, पूर्व IAS अनिल टुटेजा , IPS आनंद छाबड़ा, IPS आरिफ शेख, IPS अभिषेक पल्लव, ASP संजय ध्रुव और ASP अभिषेक माहेश्वरी के घर पर भी CBI ने छापेमारी की है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें