भय बिनु होइ न प्रीति… एयर मार्शल एके भारती ने सेना की प्रेस कांफ्रेंस में पाकिस्तान को दिया सीधा जवाब

Operation Sindoor: एयर मार्शल एके भारती ने रामचरित मानस की एक चौपाई पढ़ी। उन्होंने कहा कि ‘विनय न मानत जलधि जड़, गए तीनि दिन बीति। बोले राम सकोप तब, भय बिनु होइ न प्रीति।।’

Operation Sindoor: पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रेस कांफ्रेंस में तीनों सेनाओं ने कई अहम जानकारियां साझा की। इस दौरान वीडियो प्रेजेंटेशन में रामधारी सिंह दिनकर की कविता का उपयोग करके दिए जा रहे संदेश के बारे में पूछे जाने पर, एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि 'विनय ना मानत जलधा गए तीन दिन बीती। बोले राम सकोप तब भय बिनु होय ना प्रिति... समझदार के लिए इशारा ही काफी है।

Air Marshal AK Bharti

एयर मार्शल एके भारती ने रामचरित मानस की चौपाई पढ़कर पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

इससे पहले एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि यह एक अलग तरह का युद्ध था और ऐसा होना तय था। भगवान न करे, लेकिन अगर हम एक और युद्ध लड़ते हैं, तो वह इस युद्ध से बिल्कुल अलग होगा। यह एक बिल्ली और चूहे का खेल है, और हमें दुश्मन को हराने के लिए आगे रहना होगा। इस दौरान महानिदेशक वायु संचालन एयर मार्शल एके भारती ने 7 मई को शुरू किए गए भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में किया गया था, जिसे पाकिस्तानी सेना के हस्तक्षेप के बावजूद नागरिक और सैन्य बुनियादी ढांचे को न्यूनतम नुकसान पहुंचाने के लिए सटीकता के साथ अंजाम दिया गया था।

End of Feed