Bharat Ratna: चौधरी चरण सिंह, पी वी नरसिम्हा राव और एम एस स्वामीनाथन को भारत रत्न, पीएम मोदी ने की घोषणा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2024, 01:09 PM IST

Bharat Ratna News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर घोषणा की है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी वी नरसिम्हा राव और मशहूर वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने ये घोषणा करते हुए खुशी जाहिर की है।

Bharat Ratna: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर घोषणा की। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर ये भी बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव के अलावा मशहूर वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन को भी ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाएगा।

Bharat Ratna Chaudhary Charan Singh PV Narasimha Rao MS Swaminathan

इन तीन दिग्गजों को मिलेगा भारत रत्न।

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि, 'हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।'

End of Feed