Bharat Ratna: पूर्व पीएम चरण सिंह, नरसिम्हा राव को भारत रत्न पर क्या बोलीं कांग्रेस नेता सोनिया गांधी?

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2024, 04:50 PM IST

Sonia Gandhi on Bharat Ratna: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने का एलान किया है। पीएम के एलान के बाद कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

Sonia Gandhi Reaction on Bharat Ratna: केंद्र द्वारा पूर्व प्रधान मंत्री पीवी नरसिम्हा राव को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के बाद, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी नेकहा कि वह इस कदम का स्वागत करती हैं। दिवंगत प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'मैं इसका स्वागत करती हूं।'

Sonia Gandhi Reaction on Bharat Ratna

नरसिम्हा राव को भारत रत्न पर क्या बोलीं कांग्रेस नेता सोनिया गांधी

पूर्व प्रधान मंत्री पीवी नरसिम्हा राव के अलावा, सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्रियों चौधरी चरण सिंह और कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया है, जिन्हें भारत की 'हरित क्रांति' में उनकी अग्रणी भूमिका के लिए जाना जाता है।

End of Feed