पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर तंज- 'क्या अब टॉस से चुनाव कराएं?'

Punjab Nikay Chunav Results 2026: पंजाब निकाय चुनावों में AAP को बड़ी बढ़त मिलने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता ने पार्टी के काम पर भरोसा जताया है और 2027 का विधानसभा चुनाव भी AAP बड़े बहुमत से जीतेगी।

Punjab Nikay Chunav Results 2026: पंजाब में हुए निकाय चुनावों के शुरुआती नतीजों ने राज्य की राजनीति में बड़ा संदेश दिया है। नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों (Punjab Local Body Election Results) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को मिल रही बढ़त ने पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा दिया है। इन नतीजों को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले का बड़ा संकेत माना जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने चुनावी रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे आम आदमी पार्टी के काम और जनता के भरोसे की जीत बताया। अब तक सामने आए नतीजों के अनुसार 8 नगर निगमों में से आम आदमी पार्टी 6 जगहों पर आगे या जीत की स्थिति में है।

Punjab nikay chunav results 2026

पंजाब निकाय चुनाव में AAP की बड़ी जीत

इनमें बरनाला, मोहाली, मोगा, भटिंडा, अबोहर और बटाला शामिल हैं। कांग्रेस को कपूरथला में बढ़त मिली है, जबकि भाजपा पठानकोट में आगे चल रही है। नगर काउंसिल चुनावों में भी AAP का प्रदर्शन मजबूत दिखाई दे रहा है। 75 नगर काउंसिलों में से करीब 40 पर पार्टी बढ़त बनाए हुए है। वहीं नगर पंचायत चुनावों में भी आम आदमी पार्टी को अच्छा समर्थन मिलता दिख रहा है। सबसे ज्यादा चर्चा गिद्दड़बाहा के नतीजों की हो रही है। यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग (Amrinder Singh Raja Warring) के प्रभाव वाले इलाके में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया।

End of Feed