बेगलुरू: फर्जी कस्टम ऑफिसर बनकर महिला वकील को किया नग्न होने पर मजबूर, 10 लाख रुपये भी ठगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2024, 07:34 AM IST

Bengaluru News: महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि जालसाजों ने दावा किया कि उसके नाम पर सिंगापुर से एक ड्रग्स पैकेज भेजा जा रहा था और उन्होंने उसे नारकोटिक्स परीक्षण के लिए वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने के लिए कहा।

Bengaluru Woman Stripped: बेंगलुरु में एक महिला के साथ धोखाधड़ी और उसके उत्पीड़न का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दावा किया गया है कि कुछ लोगों के एक समूह ने उसके साथ धोखाधड़ी की और वीडियो कॉल पर उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया गया। जालसाजों ने कथित तौर पर उससे 10 लाख रुपये भी ठगे।

police bengaluru

महिला वकील से धोखाधड़ी (File photo)

वीडियो कॉल पर उतरवाए कपड़े

पेशे से वकील महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि 5 अप्रैल को कुछ लोगों ने उससे संपर्क किया। इन्होंने दावा किया कि वे मुंबई में सीमा शुल्क विभाग के अधिकारी थे। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि जालसाजों ने दावा किया कि उसके नाम पर सिंगापुर से एक ड्रग्स पैकेज भेजा जा रहा था और उन्होंने उसे नारकोटिक्स परीक्षण के लिए वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने के लिए कहा।

End of Feed