कांग्रेस शासित कर्नाटक में CJP को 'तिरंगा मार्च' की नहीं मिली अनुमति; बेंगलुरु पुलिस ने बताई इसकी वजह

CJP Protest: कांग्रेसशासित कर्नाटक के बेंगलुरु में सीजेपी को तिरंगा मार्च निकालने की अनुमति नहीं मिली है। दरअसल, सीजेपी का शुक्रवार की शाम चार बजे तिंरगा मार्च निकालने का कार्यक्रम प्रस्तावित था।

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली, मुंबई सहित विभिन्न राज्यों में लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में सीजेपी ने बेंगलुरु में भी 'तिरंगा मार्च' निकालने की योजना बनाई। हालांकि, बेंगलुरु पुलिस ने सीजेपी के प्रस्तावित तिरंगा मार्च को अनुमति देने से इनकार कर दिया।

CJP Lehra Do Tiranga

सीजेपी का लहरा दो तिरंगा मार्च

क्यों नहीं मिली तिरंगा मार्च की अनुमति

बेंगलुरु पुलिस ने इसके लिए कर्नाटक हाई कोर्ट के उस आदेश का हवाला दिया, जिसमें विरोध प्रदर्शनों के लिए फ्रीडम पार्क को निर्धारित स्थल बताया गया है। आयोजकों के मुताबिक, यह मार्च शुक्रवार को शाम चार बजे बेंगलुरु के टाउन हॉल से शुरू होकर भारत छोड़ो आंदोलन स्मारक (क्विट इंडिया मेमोरियल) पर समाप्त होना था।

End of Feed