Attack on Bengali actress Payal Mukherjee: बंगाली अभिनेत्री पायल मुखर्जी पर शुक्रवार शाम दक्षिण कोलकाता के सदर्न एवेन्यू में बाइक सवार एक बदमाश ने हमला कर दिया इस घटना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है इसमें मुखर्जी अपने साथ हुई भयावह घटना की शिकायत करती दिख रही हैं।
वीडियो में पायल मुखर्जी बहुत परेशान नजर आ रही हैं
पायल मुखर्जी की कार पर बाइक सवार द्वारा हमला किया गया इस घटना का खुलासा पायल मुखर्जी ने फेसबुक लाइव के जरिए किया। फेसबुक लाइव पर पायल मुखर्जी काफी डरी हुई लग रही थीं। उन्होंने कहा कि घटना के समय वो कोलकाता के साउथ एवेन्यू से गुजर रही थीं तभी एक बाइक उनकी कार से टकरा गई।
ये भी पढ़ें- Germany Knife Attack: जर्मनी में एक उत्सव के दौरान चाकू से हमला, 3 लोगों की मौत, कई घायल
बाइक सवार ने गाड़ी का शीशा नीचे करने के लिए कहा और जब पायल ने ऐसा करने से इंकार कर दिया, तो वो गुस्से में आ गया और शीशा तोड़ दिया साथ ही इस दौरान उसने कार में कुछ सफेद पाउडर भी डाला।
गौर हो कि पायल मुखर्जी पर यह हमला कोलकाता में डॉक्टर के रेप और मर्डर को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुआ है देश भर में लोग इसे लेकर विरोध कर रहे हैं।
वीडियो में पायल मुखर्जी बहुत परेशान नजर आ रही हैं
वीडियो में पायल मुखर्जी बहुत परेशान नजर आ रही हैं और उन्होंने बताया कि कैसे एक बाइक सवार ने उनकी कार को टक्कर मार दी और कार का शीशा तोड़कर उसमें कुछ सफेद पाउडर डाला पायल मुखर्जी ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी।
