बीच चुनाव बढ़ा दिया गया बंगाल डीजीपी सिद्ध नाथ का कार्यकाल; 30 अप्रैल को रिटायर होने वाले थे, जानें सबकुछ

पश्चिम बंगाल के डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता को कार्यकाल विस्तार दिया गया है। 30 अप्रैल को रिटायर होने वाले गुप्ता अब और छह माह तक पद पर बने रहेंगे।

पश्चिम बंगाल में इन दिनों विधानसभा चुनाव की धूम है। सारे राजनीतिक दल अपनी-अपनी लामबंदी में लगे हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक सिद्ध नाथ को सेवा विस्तार दिया है। वे इसी माह की 30 तारीख को रिटायर होने वाले थे। इस सेवा विस्तार से उनका कार्यकाल छह महीने और बढ़ा दिया गया है। इस बाबत आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया हैय़

बंगाल डीजीपी सिद्धनाथ को दिया गया छह महीने का सेवा विस्तार।

बंगाल डीजीपी सिद्धनाथ को दिया गया छह महीने का सेवा विस्तार।

जारी आदेश में क्या कहा गया?

इस बाबत जारी आदेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी सिद्ध नाथ सिंह के सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी है। गृह मंत्रालय ने 27 अप्रैल 2026 को जारी आदेश में कहा कि उन्हें 30 अप्रैल 2026 के बाद छह महीने तक पद पर बने रहने की अनुमति दी गई है। यह विस्तार सार्वजनिक हित में अखिल भारतीय सेवा नियमों के तहत दिया गया है। इस आदेश की प्रति चुनाव आयोग और बंगाल सरकार को भी भेजी गई है।

End of Feed