देश

रेप की घटनाओं पर CM ममता ने PM मोदी को लिखा पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की रखी मांग

कोलकाता के आरजी कर कॉलेज व हॉस्पिटल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और उसकी हत्या के मामले के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पत्र लिखा है। उन्होंने रेप की घटनाओं पर पीएम मोदी का ध्यान खींचा है। साथ ही ऐसे मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग की है।

Image

ममता बनर्जी ने पीएम को लिखा पत्र।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • कोलकाता कांड के बाद ममता ने लिखा पत्र।
  • रेप की घटनाओं पर पीएम को दिलाया ध्यान।
  • 15 दिनों के अंदर मामले की सुनवाई की मांग।

Mamata Banerjee Letter: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रेप की घटनाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। ममता बनर्जी ने पत्र में पीएम मोदी से रेप की घटनाओं की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, मैं आपके ध्यान में लाना चाहती हूं कि देश भर में रेप के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कई मामलों में रेप के साथ हत्या भी की जाती है।

कठोर सजा का हो प्रावधानः ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने आगे लिखा कि यह देखना भयावह है कि देश भर में प्रतिदिन लगभग 90 रेप के मामले होते हैं। इससे समाज और राष्ट्र का विश्वास और विवेक डगमगाता है। हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम इसे समाप्त करें ताकि महिलाएं सुरक्षित महसूस करें। ऐसे गंभीर और संवेदनशील मुद्दे को कठोर केंद्रीय कानून के माध्यम से व्यापक तरीके से संबोधित करने की आवश्यकता है, जिसमें ऐसे जघन्य अपराधों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कठोर सजा का प्रावधान हो।

matama letter

matama letter

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की मांग

इसके साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए ऐसे मामलों में त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक विशेष अदालतों की स्थापना पर भी प्रस्तावित कानून में विचार किया जाना चाहिए। ऐसे मामलों में सुनवाई अधिमानतः 15 दिनों के भीतर पूरी की जानी चाहिए।

मामले की सीबीआई कर रही जांच

बता दें कि पश्चिम बंगाल में सरकारी आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में छाती रोग विभाग के संगोष्ठी कक्ष में नौ अगस्त को महिला ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था, जिस पर गहरे जख्म के निशान थे। उसके अगले दिन इस मामले में एक स्वयंसेवी को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं, कलकत्ता हाई कोर्ट ने 13 अगस्त को इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था। सीबीआई ने 14 अगस्त से जांच शुरू की थी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article