देश

Begging Ban: देश के इस राज्य में भीख मांगने पर लगेगी रोक, विधानसभा में बिल पास

मिजोरम विधानसभा ने बुधवार को 'Mizoram Prohibition of Beggary Bill 2025' को मंजूरी दे दी।

Image

प्रतीकात्मक फोटो (AI Image)

मिजोरम विधानसभा में विपक्षी सदस्यों की आपत्तियों के बीच, राज्य में भीख मांगने पर प्रतिबंध लगाने संबंधी विधेयक (Mizoram Prohibition of Beggary Bill 2025) पारित हुआ।राज्य की समाज कल्याण मंत्री लालरिनपुई ने बुधवार को 'मिजोरम भिक्षावृत्ति निषेध' विधेयक, 2025 सदन में पेश करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य केवल भीख मांगने पर रोक लगाना नहीं है बल्कि भिखारियों को स्थायी आजीविका विकल्प प्रदान करके उनकी सहायता और पुनर्वास करना भी है।

उन्होंने मिजोरम में बढ़ती भिक्षावृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा राज्य बहुत भाग्यशाली है, यहां की सामाजिक संरचना, चर्चों और गैर सरकारी संगठनों की भागीदारी के साथ राज्य में लागू की जा रही कल्याणकारी योजनाओं के कारण राज्य में भिखारियों की संख्या बहुत कम है।

समाज कल्याण मंत्री लालरिनपुई ने कहा कि सैरांग-सिहमुई रेलवे स्टेशन की शुरुआत के बाद से मिजोरम में दूसरे राज्यों से भिखारियों के आने की आशंका बढ़ जाएगी।इस रेलवे लाइन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 सितंबर को करेंगे।

लालरिनपुई ने कहा, 'सरकार का मानना है कि उचित नियामक ढांचे के माध्यम से वह राज्य को भिखारियों से मुक्त रख सकती है।' मंत्री ने कहा कि सरकार एक राज्य स्तरीय 'राहत बोर्ड' का गठन करेगी, जो भिखारियों को अस्थायी रूप से रखने के लिए 'रिसीविंग' केंद्र स्थापित करेगा।

उन्होंने कहा कि भिखारियों को पहले 'रिसीविंग' केंद्र में रखा जाएगा और 24 घंटे के भीतर उन्हें उनके मूल घरों या राज्यों में भेज दिया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, राज्य की राजधानी आइजोल में गैर-स्थानीय लोगों सहित 30 से अधिक भिखारी हैं। मिजो नेशनल फ्रंट के नेता लालचंदमा राल्ते सहित विपक्षी सदस्यों ने कहा कि यह विधेयक ईसाई धर्म के लिए हानिकारक है और राज्य की प्रतिष्ठा को धूमिल करेगा। विधेयक को विधानसभा द्वारा लम्बी चर्चा के बाद पारित किया गया, जिसमें लालदुहोमा सहित 13 सदस्यों ने हिस्सा लिया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?