देश

Assam Beef Ban: असम में होटलों, रेस्तरां और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस परोसने और खाने पर बैन, सीएम हिमंता का ऐलान

Assam bans serving of beef in hotels:असम ने होटलों, रेस्तरां और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस परोसने और खाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Image

असम की हिमंत विस्वा सरमा सरकार ने एक अहम फैसला लिया

Assam bans consumption of beef in hotels: असम की हिमंत विस्वा सरमा सरकार ने एक अहम फैसला लिया है और असम ने होटलों, रेस्तरां और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस परोसने और खाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में गोमांस खाने पर मौजूदा कानून में संशोधन कर नए प्रावधान शामिल करने का निर्णय लिया गया।

असम सरकार ने रेस्तरां, होटल और सार्वजनिक स्थानों पर बीफ परोसने और खाने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को इसे लेकर घोषणा की।

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में बीफ खाने पर मौजूदा कानून में संशोधन कर नए प्रावधानों को शामिल करने का फैसला लिया गया। सरमा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'हमने रेस्तरां, होटल और सार्वजनिक स्थानों पर बीफ परोसने और खाने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article