‘टीम बनो, वरना रिजर्व में बैठा देंगे’; चुनाव से पहले राहुल गांधी का कांग्रेस नेताओं को खुला अल्टीमेटम

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है, जिसके लिए अभी से सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने भी राज्य में आज राहुल गांधी की रैली से चुनावी प्रचार की शुरुआत कर दी है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पंजाब के बरनाला से केंद्र की मोदी सरकार पर करारे हमले किए। उन्होंने वहां एक किसान महाचौपाल को संबोधित करते हुए अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को टीम वर्क का मंत्र भी दिया। राहुल गांधी ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी को भी एक संदेश देना चाहता हूं। काम टीम वर्क से होता है। एक खिलाड़ी खेल नहीं जीत सकता। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर भी बड़ा हमला बोला। उन्होंने केंद्र पर किसानों, छोटे उद्योंगो की अनदेखी का आरोप लगाया। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने सवाल किया कि आखिर ऐसा कौन सा दबाव था जिसके कारण प्रधानमंत्री ने देश के हितों के खिलाफ फैसले लिए। इस महा चौपाल को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने एक बार फिर पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब को लेकर अपने दावे दोहराए।

rahul gandhi

राहुल गांधी

कांग्रेस नेताओं को दी नसीहत

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बरनाला में किसान महा चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी को भी एक संदेश देना चाहता हूं। काम टीम वर्क से होता है। एक खिलाड़ी खेल नहीं जीत सकता। यहां हमारी पूरी टीम बैठी है,और मैं आपको एक संदेश देना चाहता हूं। टीम के सदस्य बनिए,वरना हम आपको रिजर्व में रख देंगे। मैं आपको बता रहा हूं,आप चाहे कितने भी बड़े क्यों न हों, पार्टी से बड़ा कोई नहीं है। टीम के सदस्य बनिए। और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो खरगे जी और मैं आपको सबक सिखाएंगे। हमारी असली ताकत हमारे कार्यकर्ता हैं। वे ही हमारी असली ताकत हैं।

End of Feed