बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, 28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका, मछुआरों को किया गया सतर्क

मौसम विभाग का कहना है कि 28 अक्टूबर के आसपास आंध्र प्रदेश, ओडिशा और आसपास के तटीय इलाकों में इसका असर देखने को मिल सकता है। इस संभावित चक्रवाती तूफान का नाम ‘अर्नब’ (Arnab) हो सकता है। हालांकि, अभी यह केवल कम दबाव का क्षेत्र है। इसे चक्रवाती तूफान घोषित नहीं किया गया है।

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद चक्रवाती तूफान का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 23 अक्टूबर की सुबह पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके धीरे-धीरे मजबूत होने की आशंका है।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, यह सिस्टम 24 अक्टूबर तक डिप्रेशन, 25 अक्टूबर तक गहरे डिप्रेशन और 26 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके बाद यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट की ओर बढ़ सकता है।

End of Feed