LIVE
Cyclone Live Update: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, भारी बारिश का अलर्ट, देखें IMD की हर घंटे की लाइव अपडेट
Cyclone Live Update Andhra Pradesh, Odisha, Bihar: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ कम दबाव का क्षेत्र अब गहरे डिप्रेशन से होते हुए एक खतरनाक और गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की ओर बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की आधिकारिक चेतावनियों के मुताबिक, यह सिस्टम तेजी से ऊर्जावान होकर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ रहा है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और आगे चलकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक इसका असर देखने को मिलेगा। इस चक्रवात से जुड़ी सभी ताजा अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत पर बनें रहें।
Bay of Bengal Cyclone Live News: IMD के नेशनल बुलेटिन और 'ट्रैक ऑफ साइक्लोनिक डिस्टरबेंस' के मुताबिक, यह तूफान 28 अक्टूबर के आसपास आंध्र प्रदेश के तट यानी बापटला और विशाखापत्तनम के बीच को पार कर सकता है। इस दौरान 125 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने और कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। मछुआरों को पूरी तरह समुद्र से दूर रहने और तटीय क्षेत्रों में एहतियात बरतने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग के लाइव ट्रैकिंग मैप से मिल रहे संकेतों के अनुसार, सिस्टम के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। इससे जुड़ी सभी अपडेट्स यहां लाइव देखें।
OCT 25, 2026 14:56 IST
आज ही डीप डिप्रेशन में तब्दील होगा ये सिस्टम
अभी यह सिस्टम डिप्रेशन हैं और आज ही डीप डिप्रेशन में तब्दील होगा। 26 तारीख को साइक्लोनिक स्टॉर्म,27 तारीख को severe cyclonic storm बनेगा और 28 तारीख सुबह तक very severe cyclonic storm बनेगा और लैंडफॉल साथ ही सबसे ज़्यादा इफ़ेक्ट आंध्र प्रदेश में ही होगा। 28 तारीख को बंगाल के तटीय इलाकों में भारी बारिश होगी। कोलकाता सराउंडिंग इलाक़े में 28-29 में थोड़ी बारिश होगी। बंगाल के तटीय इलाक़े से दूर हैं लेकिन फिर भी राज्य के तटीय इलाकों में ४०-५० kmph तक हवाये चलेगी। मछवारो को माना किया जा रहा समुंदर में ना जाए।
OCT 25, 2026 12:54 IST
तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं
तट पार करते समय हवा की गति 115 से 125 किमी/घंटा और झोंके 140 किमी/घंटा तक पहुंच सकते हैं।
OCT 25, 2026 12:54 IST
28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश पहुंचेगा चक्रवात
इसके 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश केबापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट से टकराने की आशंका है।
OCT 25, 2026 12:53 IST
बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान
बंगाल की खाड़ी का सिस्टम लगातार मजबूत होकर गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले रहा है।
