प्रशांत किशोर की जीत पर आया CM सम्राट का रिएक्शन, बांकीपुर में PK की जीत पर क्या बोले?

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 18,953 वोटों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं ने प्रशांत किशोर को जीत की बधाई दी।

Prashant Kishor: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में सोमवार को जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नीरज कुमार सिन्हा को 18,953 मतों के अंतर से पराजित करके अपना परचम लहराया है। निर्वाचन आयोग के परिणामों के अनुसार, सभी 31 में से 31 दौरों की मतगणना पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर को 63,203 वोट मिले, जबकि भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा को 44,250 मत प्राप्त हुए। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा कुमारी 14,085 मत हासिल करके तीसरे स्थान पर रहीं। अन्य उम्मीदवारों में प्रगतिशील जनता पार्टी के मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव को 950, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के तनवीर आलम को 847, भारतीय आम आवाम पार्टी के प्रदीप कुमार को 763, भारतीय जवान किसान पार्टी के बैजनाथ प्रसाद को 369, निर्दलीय अनिल दास को 308 और निर्दलीय सिकंदर कुमार को 261 मत मिले। पीके की इस प्रचंड जीत पर कई राजनेताओं ने उनकी शुभकामनाएं दीं।

Prashant Kishore

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (फाइल फोटो: PTI)

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, "लोकतंत्र के महापर्व में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता ने जनसुराज को चुना है। मैं जनता के इस निर्णय का सम्मान करते हुए प्रशांत किशोर को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई देता हूं।" इसके अलावा ही पीके की जीत को उनकी पार्टी से बाहर के कई नेताओं ने भी "भाजपा के अहंकार के लिए सबक" करार दिया। इनमें जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव तथा भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य भी शामिल हैं।

End of Feed