बांग्लादेश की मशहूर अभिनेत्री नुसरत फारिया हिरासत में, मशहूर फिल्म में निभाया था शेख हसीना का किरदार

जुलाई में हुए विद्रोह को लेकर हत्या के प्रयास के मामले में 29 अप्रैल को नुसरत फारिया समेत कई अभिनेताओं पर मामला दर्ज किया गया था।

Bangladesh’s popular actress Nusraat Faria Detained: बांग्लादेश की कार्यवाहक सरकार शेख हसीना से जुडे़ हर शख्स को गिरफ्तार करने पर आमादा है। ऐसे ही एक मामले में बांग्लादेश की मशहूर अभिनेत्री नुसरत फारिया को हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया है। उनका कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने एक फिल्म में अपदस्थ बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना का किरदार निभाया था।

Bangladeshi actress arrested

हिरासत मेंं नुसरत फारिया

जब फारिया देश छोड़ने की कोशिश कर रही थीं, तभी उन्हें एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। जुलाई में हुए विद्रोह को लेकर हत्या के प्रयास के मामले में 29 अप्रैल को नुसरत फारिया समेत कई अभिनेताओं पर मामला दर्ज किया गया था।

End of Feed