Bangladesh Violence: बॉर्डर पर बढ़ने लगा दबाव, BSF ने पश्चिम बंगाल सीमा पर बांग्लादेशी समूह को रोका, भेजा वापस

BSF अधिकारियों ने बताया कि यह घटना झापोर्टला सीमा चौकी क्षेत्र में दक्षिण बेरुबारी गांव के पास हुई। उन्होंने कहा कि अर्धसैनिक बल बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) बाद में उन्हें वापस ले गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश में तख्तापलट, हिंसा के बीच भारत-बांग्लादेश सीमा पर दबाव बढ़ने लगा
  • यहां से बांग्लादेशी भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश में लगे
  • बीएसएफ ने करीब 120-140 बांग्लादेशी नागरिकों के एक समूह को रोका

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में तख्तापलट, हिंसा और अराजकता के बीच भारत-बांग्लादेश सीमा पर दबाव बढ़ने लगा है। यहां से बांग्लादेशी भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश में लगे हैं। इन्हें रोकने के लिए बीएसएफ भी पूरी तरह से मुस्तैद है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को करीब 120-140 बांग्लादेशी नागरिकों के एक समूह को रोका, जो पश्चिम बंगाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

BSF Bangladesh violence

बांग्लादेश में हिंसा

बीएसएफ हाई अलर्ट पर

अधिकारियों के मुताबिक इस सप्ताह की शुरुआत में ढाका में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद से ही सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना दार्जिलिंग के कदमतला में स्थित बीएसएफ के मुख्यालय के अधिकार क्षेत्र में दो स्थानों पर दिन में हुई। उन्होंने बताया कि बीएसएफ के फील्ड कमांडरों ने बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के अपने समकक्षों से संपर्क किया और महिलाओं और बच्चों के साथ आए 120-140 लोगों के इस समूह को रोका गया और उन्हें वापस जाने को कहा गया। अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर स्थिति नियंत्रण में है। बीएसएफ पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार जिलों समेत कुल 4,096 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के 932.39 किलोमीटर हिस्से की रक्षा करती है।

End of Feed