देश

राजस्थान में गायों के लिए 'आवारा' जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर रोक, बेसहारा कहना होगा, सरकार का फैसला

Rajasthan Cow: राजस्थान सरकार ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें गोवंश को 'आवारा' कहना अनुचित और अपमानजनक बताया गया है।

Image

राजस्थान में सरकार ने गायों को लेकर बड़ा फैसला लिया है

Rajasthan Cow: राजस्थान में सरकार ने गायों को लेकर बड़ा फैसला लिया है, यहां गायों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों पर रोक लगाने का फैसला लिया है, अब राजस्थान में किसी भी गाय के लिए 'आवारा' जैसे शब्दों की जगह 'बेसहारा' शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा, इस संबंध में सोमवार (28 अक्टूबर) को पशुपालन और गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत आदेश जारी करेंगे।

गौर हो कि महाराष्ट्र की सरकार की ओर से राज्य में गाय को 'राज्य माता' का दर्जा दिए जाने के बाद दूसरे प्रदेशों में भी अब इसकी मांग सामने आ रही है, राजस्थान में सीकर से बीजेपी के विधायक गोरधन वर्मा ने गाय को 'राज्य माता' का दर्जा की मांग की थी।

गोवंश को आवारा नहीं बल्कि बेसहारा और असहाय गोवंश कहकर करें संबोधित

वहीं गोपालन विभाग ने कहा कि गाय हमारी सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा हैं इन दिनों विभिन्न कारणों से गोवंश बेसहारा और असहाय हो जाती हैं, जो सड़कों पर या सार्वजनिक स्थानों पर असहाय अवस्था में दिखाई देती हैं जिसके चलते गोवंश के लिए आवारा शब्द प्रयोग करते हैं, अब खुलेआम घूम रही गोवंश को आवारा नहीं बल्कि बेसहारा और असहाय गोवंश कहकर संबोधित किया जाना चाहिए।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें