Ballia News: बलिया में लोगों से भरी नाव पलटी, अब तक तीन की मौत, कई लापता

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 22, 2023, 11:46 AM IST

डीएम रविंद्र कुमार ने तीन महिलाओं की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, छोटी नाव पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। नाव सवार मुंडन संस्कार में जा रहे थे।

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया में बड़ा हादसा हुआ है। यहां लोगों से भरी नाव नदी में पलट गई। इस घटना में तीन महिलाओं की मौत हुई है। वहीं 20 से 25 लोग लापता बताए जा रह हैं। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ, नाव में करीब 40 लोग सवार थे। डीएम रविंद्र कुमार ने तीन महिलाओं की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, छोटी नाव पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। नाव सवार मुंडन संस्कार में जा रहे थे।

Ballia boat capsized

प्रतीकात्मक तस्वीर

जानकारी के मुताबिक, घटना बलिया जिले के माल्देपुर गंगा घाट की है। यहां लोग नाव से मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी नाव पलट गई, जिससे यह हादसा हो गया। हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

End of Feed