पाकिस्तान के F-16 को गिराने वाले अभिनंदन की नई उड़ान! वायुसेना के बाद अब इस एयरलाइन के प्लेन उड़ाएंगे 'वीर चक्र' विजेता

Abhinandan Varthaman: वर्ष 2019 में पाकिस्तान के लड़ाकू विमान एफ-16 को मार गिराने वाले भारतीय वायुसेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने अपनी नई पारी की शुरुआत की है। 'वीर चक्र' से सम्मानित अभिनंदन अब गोवा स्थित क्षेत्रीय एयरलाइन 'एफएलवाई91' (FLY91) में बतौर पायलट शामिल हो गए हैं।

Abhinandan Varthaman: साल 2019 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हवाई संघर्ष के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने वाले भारतीय वायुसेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। देश के सबसे पसंदीदा जांबाज योद्धाओं में शामिल अभिनंदन अब भारतीय नागरिक उड्डयन (सिविल एविशन) क्षेत्र में कदम रख चुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वे देश की उभरती हुई क्षेत्रीय एयरलाइन 'एफएलवाई91' (FLY91) के साथ बतौर कमर्शियल पायलट जुड़ गए हैं।

Abhinandan Varthaman

2019 हवाई मुठभेड़ के हीरो अभिनंदन वर्धमान फिर भरेंगे उड़ान (फाइल फोटो)

'वीर चक्र' से सम्मानित अभिनंदन वर्धमान ने अगस्त महीने में ही गोवा स्थित इस एयरलाइन में अपनी सेवाएं देना शुरू कर दिया है। हालांकि, एयरलाइन के आधिकारिक प्रवक्ता ने इस विषय पर सीधी टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि कर्मचारियों से जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी एक निजी मामला है।

End of Feed