बिना ATC मंजूरी के उड़ा दिया प्लेन, पहुंच गया बाकू, पकड़ में आया तो ग्राउंडेड हुआ इंडिगो का पायलट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2024, 05:19 PM IST

IndiGo pilot Grounded: डीजीसीए के मुताबिक एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) से हरी झंडी लिए बगैर पायलट ने दिल्ली से बाकू के लिए उड़ान भरी। डीजीसीए ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच पूरी होने तक पायलट ग्राउंडेड रहेगा।

IndiGo pilot Grounded: इंडिगो के पायलट की एक बड़ी गलती पकड़ में आई है। पायलट एटीसी की मंजूरी लिए बिना प्लेन लेकर दिल्ली से बाकू चला गया। यह गलती पकड़ मनें आने के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पायलट को ग्रांउडेड कर दिया है। डीजीसीए ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच पूरी होने तक पायलट ग्राउंडेड रहेगा। डीजीसीए के मुताबिक एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) से हरी झंडी लिए बगैर पायलट ने दिल्ली से बाकू के लिए उड़ान भरी।

Indigo Plane

इंडिगो प्लेन का पायलट ग्रांउडेड।

डीजीसीए कर रहा जांच

डीजीसीए ने अपने बयान में कहा कि बिना एटीसी मंजूरी के दिल्ली से बाकू जाने वाले इंडिगो प्लेन की जांच शुरू कर दी गई है। डीजीसीए के एक शीर्ष अधिकारी के मुताबिक जांच पूरी होने तक इंडिगो विमान 6E-1803 के पायलट को विमान उड़ाने की इजाजत नहीं होगी।

End of Feed