देश

Bageshwar Dham:धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 'हिंदू धर्म' पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, देखें VIDEO

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 29, 2023, 12:02 PM IST

बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों लगातार विवादों में बने हुए हैं हाल ही में नागपुर में उन पर अंधविश्वास और जादू-टोना करने का आरोप लगाया गया था।

Bageshwar Dham के पंडित बाबा बागेश्वर (Dhirendra Krishna Shastri) जो अपने कथित चमत्कार को लेकर चर्चा में है। उन्हें लेकर कई सवाल किए जा रहे हैं। कोई उन्हें चमत्कारी या अंतरयामी बता रहा है तो कई लोग इसे अंधविश्वास का नाम दे रहे हैं। बाबा की शक्तियों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। सवाल है कि आखिर बाबा बागेश्वर कैसे अपने भक्तों की परेशानियों को दूर करते हैं। देखिए इस रिपो्र्ट में..

Bageshwar Dham Sarkar Pandit Dhirendra Shastri अपने हिंदू राष्ट्र् वाले मिशन को लेकर आगे बढ़ चले हैं. बागेश्वर धाम के बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, देखें वीडियो

'कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे'

गौर हो कि बहुचर्चित बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नया वीडियो 27 जनवरी को सामने आया है इसमें वे बता रहे हैं कि धीरेंद्र उत्तराखंड की यात्रा पर हैं वे वहां साधु-संतों को यज्ञ के लिए आमंत्रण देने गए हैं. इस वीडियो में उन्होंने भक्तों से सनातन का झंडा बुलंद करने की अपील की है।

वहीं पंडित धीरेंद्र का कहना है कि वह न अंधविश्वास फैलाते हैं और न ही किसी तरह का जादू-टोना करते हैं वे केवल भगवान हनुमान की महिमा सुनाते हैं, असली चमत्कार लोगों का विश्वास और आस्था है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article