आरोपों को गलत ठहरा दें बागेश्वर धाम बंद कर दूंगा अपना संगठन, श्याम मानव का बड़ा बयान

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated Jan 25, 2023, 01:35 PM IST

अंधश्रद्धा निर्मूलन संगठन के उपाध्यक्ष श्याम मानव ने कहा कि पहली बात तो यह कि हमने बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी नहीं दी है। दूसरी बात कि अगर आरोपों को गलत साबित किया तो अपना संगठन बंद कर देंगे।

बागेश्वर धाम महाराज के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों चर्चा में हैं। उनका कहना है कि वो कोई चमत्कार नहीं करते। हालांकि नागपुर स्थित अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की तरफ से बयान के बाद बागेश्वर धाम अंधविश्वास को बढ़ावा दे रहे हैं। उसके बाद चर्चा और गरमा गई। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। इस तरह के आरोप पर अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के उपाध्यक्ष श्याम मानव का कहना है कि पहली बात तो ये कि उनका संगठन इस तरह की बातों पर यकीन नहीं करता। ना तो उन्होंने और ना ही उनके संगठन ने धमकी दी है। अगर किसी ने भी ऐसा किया हो तो उसकी निंदा करते हैं। श्याम मानव ने कहा कि अगर उनके आरोपों को बागेश्वर धाम ने गलत साबित कर दिया तो वो अपने संगठन को हमेशा के लिए बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि अगर बागेश्वर धाम के दावों पर उन्हें आपत्ति है तो उसका निराकरण होना चाहिए।

हमारा विरोध लोकतांत्रिक

श्याम मानव ने कहा कि वो संवैधानिक तौर पर विरोध करते हैं। उनके शब्दकोष में हिंसा के लिए जगह नहीं है। बागेश्वर धाम को अगर किसी ने धमकी दी है तो उसकी जांच होनी चाहिए। उनका स्पष्ट मानना है कि कोई भी शख्स या संगठन अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं दे सकता है और ना ही देना चाहिए। शोधपरक और वैज्ञानिक ढंग से कोई बात रखता है तो उसका विरोध नहीं होना चाहिए। वो खुद चाहेंगे कि अगर उनके संगठन के नाम पर किसी ने धमकी दिया तो उसकी जांच होनी चाहिए।

End of Feed