'औरंगजेब को मानने वाले अपने घर में बना लें कब्र...', बाबा बागेश्वर बोले- हम धर्म विशेष को नहीं करते टारगेट

Times Now Summit 2025: बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि औरंगजेब को मानने वाले लोग अपने घर में उसकी कब्र बना लें। 'धर्म विशेष को टारगेट करने वाले' सवाल पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अगर हम धर्म विशेष को टारगेट करते तो एपीजे अब्दुल कलाम को थोड़ी न स्वीकार करते। हम धर्म विशेष को टारगेट नहीं करते हैं।

Times Now Summit 2025: बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने टाइम्स नाउ समिट 2025 में औरंगजेब के मुद्दे पर तल्ख शब्दों में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि औरंगजेब को मानने वाले लोग अपने घर में उसकी कब्र बना लें। कोई दिक्कत नहीं है। बागेश्वर धाम में थोड़ी न बनाओगे... हम हनुमान जी को मानते हैं तो हम अपने घर में, बागेश्वर धाम में ही उनको रखे हैं...

Dhirendra Krishna Shastri.

बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

'धर्म विशेष को नहीं करते टारगेट'

'धर्म विशेष को टारगेट करने वाले' सवाल पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अगर हम धर्म विशेष को टारगेट करते तो एपीजे अब्दुल कलाम को थोड़ी न स्वीकार करते। हम धर्म विशेष को टारगेट नहीं करते हैं। रहीम रसखान के गीत थोड़ी न गाए जाते हैं। हम उन चीजों को टारगेट करते हैं, जिन्होंने देश को तोड़ा है। ये टारगेट करना सही टारगेट है।

End of Feed