बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) वाले Baba यानी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने पिछले दिनों साफ तौर पर कहा कि भारत हिंदू (Hindu) राष्ट्र बनकर रहेगा उनके इस बयान पर बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी (Maulana Shahabuddin Razvi) ने बड़ा हमला बोला है।शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अपने जारी एक बयान में कहा कि बागेश्वर धाम छतरपुर के धीरेंद्र शास्त्री देश के मुसलमानों को पासपोर्ट बनवाने और देश छोड़कर पाकिस्तान चले जाने की धमकी दे रहे हैं। इससे पहले भी टोपी वालों को सनातनी बनाने की बात कह चुके हैं।
मौलाना शहाबुद्दीन ने मुसलमानों से अपील की है, जो लोग बागेश्वर धाम आश्रम में भाग लेने जाते हैं, वे अब बागेश्वर धाम आश्रम के किसी भी कार्यक्रम में भाग न लें और न ही धीरेंद्र शास्त्री और उनकी संस्था से किसी तरह का कोई ताल्लुक रखें।
शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री अपनी बातों से देश को कमजोर कर रहे हैं। देश को तोड़ने की योजना बना रहे हैं। अखंड भारत एक बार 1947 में टूट चुका है तो क्या फिर बाबा धीरेंद्र शास्त्री भारत को दोबारा तोड़ने के कगार पर ले जाना चाहते हैं? जिन लोगों को पाकिस्तान जाना था वो पाकिस्तान जा चुके और जिन लोगों को भारत पसंद था और यहां की सरजमीं से प्रेम करते थे वे यहीं रुक गये। ये बहस 75 साल पहले ही खत्म हो चुकी है। मगर अब दोबारा बंटवारे की बहस करना फिजूल है।
