ऑस्ट्रेलिया से बाबा बागेश्वर देंगे विश्व शांति का संदेश, कब भारत वापस लौटेंगे धीरेंद्र शास्त्री?

ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी दिन बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री सिडनी के ओपेरा हाउस में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वे यहां विश्व शांति और आपसी भाईचारे का संदेश देंगे।

प्रसिद्ध कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की आध्यात्मिक परंपरा का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान 15 अप्रैल यानी बुधवार को सिडनी ओपेरा हाउस (Sydney Opera House) में विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे और यहीं से विश्व शांति और आपसी भाईचारे का संदेश देंगे। इससे पूर्व Parliament House में भी उनका संबोधन का कार्यक्रम रखा गया था, जहां उन्होंने भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों पर विचार साझा किए। Perth में भी उनके कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Dhirendra Shastri Australia program

ऑस्ट्रेलिया में कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कथावाचक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) 8 से 15 अप्रैल तक ऑस्ट्रेलिया के दौरे हैं। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया में उनका आखिरी कार्यक्रम है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसके बाद वे भारत लौट सकते हैं। हालांकि, अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं है।

End of Feed