देश

Viral Video: बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पाकिस्तान में जय-जयकार!

  • Produced by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 30, 2023, 07:57 PM IST

Pakistan Dhirendra Shastri: भारत के मध्य प्रदेश स्थित बागेश्वर धाम में पाकिस्तान से भी लोग पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन करने और अपनी समस्या का हल जानने भारत आ रहे हैं, हाल ही में पाकिस्तान के सिंध में रहने वाली एक महिला यहां आई थी, जिसे लेकर काफी चर्चा रही।

Image

पाकिस्तान से भी लोग पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन करने और अपनी समस्या का हल जानने इंडिया आ रहे हैं

Photo : BCCL

बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) वाले बाबा यानी पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं, वो चमत्कार करते हैं या फिर ये कोई माइंडगेम में इसे लेकर बहस छिड़ी है, बाबा की दिव्य शक्तियों की चर्चा भारत ही नहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी हो रही हैं या फिर कहें वहां भी उनका जलवा कायम है।

गौर हो कि लोग पाकिस्तान से पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन करने और अपनी समस्या का हल जानने भारत आ रहे हैं, यानी ये कहा जाए कि पाकिस्तान के कुछ लोग बागेश्वर धाम वाले बाबा के मुरीद हो रहे हैं क्योंकि उन्हें यहां समाधान दिख रहा है तो ये गलत ना होगा।

पाकिस्तान के सिंध में रहने वाली एक महिला बागेश्वर धाम पहुंची

यही कारण है कि वहां से लोग अपनी समस्या का हल जानने आ रहे हैं, पाकिस्तान के सिंध में रहने वाली एक महिला बागेश्वर धाम पहुंची हैं।

वो महिला अपने बेटे की बीमार से परेशान है और महिला के घर में अशांति रहती है अपनी इन्हीं दिक्कतों के समाधान के लिए महिला पाकिस्तान से इंडिया चली आई।

बताते हैं कि पाकिस्तान के सिंध से आई महिला ने जब बागेश्वर बाबा (Bageshwar Baba) के बारे में सुना तो उसे लगा कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री फ्रॉड हैं और उन्हें उनपर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन बाद में भरोसा इतना हो गया कि पाकिस्तान से अपनी समस्या लेकर वो महिला बागेश्वर धाम आ पहुंची। वैसे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर हाल ही में काफी विवाद भी सामने आ रहे हैं और बाबा धीरेंद्र उनका जवाब भी दे रहे हैं और उन्होंने तमाम लोगों की हिंदू धर्म में वापसी भी कराई है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article