देश

बद्रीनाथ धाम के कपाट आज से बंद, 15 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 18, 2023, 11:11 AM IST

Badrinath Dham Doors Closed: उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट आज से बंद हो रहे हैं। इससे पहले तड़के 15 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया।

Image

बद्रीनाथ धाम के कपाट आज से बंद

Photo : BCCL

Badrinath Dham Doors Closed: उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट आज से बंद हो रहे हैं। इससे पहले बद्रीनाथ मंदिर को शनिवार तड़के 15 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया। देश के सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में से एक के कपाट 18 नवंबर से सर्दियों के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

शनिवार को पूजा के लिए बद्रीनाथ धाम पहुंचे भक्तों ने सजावट की सराहना की और गेंदे के फूलों से सजे मंदिर की तस्वीरें खींचते देखे गए। बद्रीनाथ धाम मंदिर समिति की एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है। श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट आज दोपहर 3.33 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

दिवाली की रात बद्रीनाथ धाम का नजारा देखने लायक था क्योंकि इसे रोशनी के त्योहार के लिए शानदार ढंग से सजाया गया था। मंदिर में दीपावली बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

दिवाली मनाने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम पहुंचे। वे भगवान के दर्शन के लिए सुबह से देर शाम तक कतारों में इंतजार करते रहे। मंदिर में आरती के बाद भक्त दीपोत्सव में डूब गए।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article