अपने गुर्गों को दुनिया भर में 'फिट' करने की फिराक में BKI, NIA का बड़ा खुलासा

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Sep 25, 2023, 02:08 PM IST

Babbar Khalsa International : एनआई का कहना है कि बीकेआई के आतंकवादी अभी अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, नार्वे, स्विटजरलैंड और पाकिस्तान में सक्रिय हैं। यह आतंकवादी समूह की मजबूत जड़ें पाकिस्तान में हैं और बीकेआई को इस देश की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) का पूरा सहयोग मिलता है।

Babbar Khalsa International : खालिस्तान समर्थक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के बारे में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। एनआईए ने कहा है कि बीकेआई अपने अहम सदस्यों एवं गुर्गों को दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में स्थापित करना चाहता है। इस काम में वह प्रो-खालिस्तान एलिमेंट (पीकेई) की मदद भी ले रहा है। पीकेई के सदस्य दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अपना पैर जमा चुके हैं। गत मार्च में एनआईए की ओर से दायर आरोपपत्र में इस बात का खुलासा किया गया है।

bki

खालिस्तान पर एनआईए ने अपना शिकंजा कसा है।

आतंकवादियों-गैंगस्टर का नेटवर्क

आरोपपत्र के मुताबिक बीकेआई ने गैंगस्टर एवं प्रो-खालिस्तान तत्वों को मिलाकर आतंकवादियों-गैंगस्टर का एक नेटवर्क तैयार किया है। यह नेटवर्क टारगेट किलिंग में शामिल है। ये दोनों एक-दूसरे की मदद करते हैं। इन गैंगस्टरों को सीमा पार से घातक हथियार मिलते हैं।

End of Feed