बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान और सलमान खान को जान से मारने की धमकी, फोन पर की गई पैसे की डिमांड

Death Threats to Zeeshan Siddique and Salman Khan: जीशान सिद्दीकी को फोन पर धमकी दी गई। बांद्रा ईस्ट स्थित उनके जनसंपर्क कार्यालय में धमकी भरा फोन आया और पैसे की डिमांड की गई। ऐसी ही एक धमकी बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को भी मिली है।

Death Threats to Zeeshan Siddique and Salman Khan: बाबा सिद्दीकी हत्या के बाद उनके बेटे जीशान सिद्दीकी को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीशान सिद्दीकी को फोन पर धमकी दी गई। बांद्रा ईस्ट स्थित उनके जनसंपर्क कार्यालय में धमकी भरा फोन आया और पैसे की डिमांड की गई। ऐसी ही एक धमकी बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को भी मिली है। उनसे भी पैसे की डिमांड की गई है।

Death Threats to Zeeshan Siddique and Salman Khan

जीशान सिद्धीकी और सलमान खान को जान से मारने की धमकी।

बता दें, हाल ही में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की बांद्रा में हत्या कर दी गई थी। जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर उन्हें कई बार गोली मारी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी, जिसके बाद बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा चिंता का विषय बनी हुई है। पुलिस की जांच में गिरफ्तार किए गए शूटर्स के फोन से जीशान सिद्दीकी की तस्वीर भी मिली थी।

End of Feed