Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी की हत्या में आ रहा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम, पुलिस तलाश रही कनेक्शन-Video

Baba Siddique Murder Update: एनसीपी के बड़े नेता बाबा सिद्धीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में उन पर दो से तीन राउंड फायरिंग हुई, इस हत्या को लेकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS

  1. एनसीपी के बड़े नेता बाबा सिद्धीकी की गोली मारकर हत्या
  2. इस हत्या को लेकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आ रहा है
  3. साबरमती जेल में बन्द लॉरेंस विश्नोई पिछले 9 दिनों से मौन व्रत पर था

Baba Siddique Murder Latest News: एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार शाम को उनके बेटे के दफ्तर के बाहर गोली मारकर हत्या (Baba Siddique Murder News) कर दी गई। पेट और सीने में गोली लगने के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गोली लगने से उनकी मौत हो गई, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद शक की सुई साबरमती जेल में बन्द लॉरेश विश्नोई (lawrence bishnoi) पर भी घूम रही है, गौर हो कि बाबा सिद्दीकी सलमान खान के बेहद करीबी थे।

lawrence bishnoi baba siddique murder connection

बाबा सिद्धीकी की हत्या को लेकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आ रहा है

हालांकि अब तक न तो मुम्बई पुलिस न ही दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल न सुरक्षा एजेंसियों को कोई ऐसे इनपुट्स हाथ लगे है की इसके पीछे विश्नोई गैंग हो सकता है सूत्रों के मुताबिक गुजरात की साबरमती जेल में बन्द लॉरेंस विश्नोई पिछले 9 दिनों से मौन व्रत पर था।

End of Feed