Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में आरोपियों से पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी ने बताया है कि वह बाबा सिद्धीकी की हत्या की सुपारी यूपी के शूटर्स को इसलिए दी गई थी, क्योंकि उन्हें बाबा सिद्धीकी के कद का अंदाजा नहीं था और वे नहीं जानते थे कि इस हत्याकांड के बाद रिएक्शन क्या होगा।
बाबा सिद्धीकी हत्याकांड।
पूछताछ के दौरान एक आरोपी ने बताया है कि वह महाराष्ट्र का ही रहने वाला है। उसे इस बात का अच्छी तरह अंदाजा था कि बाबा सिद्दीकी कौन है और कितने रसूखदार सख्शियत हैं और उनकी हत्या करने के बाद क्या रिएक्शन होगा। इसका ख्याल रखते हुए उसने शुभम लोनकर से इस काम के लिए 1 करोड़ की सुपारी की मांग की थी।
महंगी होने के कारण यूपी मॉड्यूल को दी गई सुपारी
आरोपी ने बताया कि एक करोड़ की रकम सुनने के बाद शुभम लोनकर में कहा कि यह बहुत ज्यादा है और फिर उसने अपना इरादा बदल दिया। आरोपी ने किए खुलासे के मुताबिक, शुभम लोनकर को यह पता था कि उत्तर प्रदेश के लोगों को बाबा सिद्दीकी की महाराष्ट्र में इमेज और उनके कद के बारे में जानकारी नहीं होगी। इसलिए वे कम पैसे में भी हत्या करने के लिए राजी हो जाएंगे। जब पनवेल और कल्याण डोंबिवली के शूटर्स से डील महंगी होने के कारण कैंसिल हो गई तब जाकर शुभम लोनकर ने यह सुपारी उत्तर प्रदेश मॉड्यूल को दी, जिसके लिए धर्मराज कश्यप, गुरनैल सिंह और शिवकुमार गौतम को हायर किया गया था।
गिरफ्तार पांच नए आरोपियों के नाम
- संभाजी पारधी, 43 वर्षीय, पनवेल
- राम कनौजिया, 44 वर्षीय, पनवेल
- प्रदीप थोम्ब्रे, 37 वर्षीय, पनवेल
- चेतन पारधी, अंबरनाथ
- नितिन सप्रे, 32 वर्षीय, डोंबिवली
इसके पहले गिरफ्तार हुए 4 आरोपियों के नाम
- धर्मराज कश्यप, यूपी
- गुरमेल सिंह, हरियाणा
- प्रवीण लोनकर, पुणे
- हरीश, यूपी
अब भी फरार आरोपी
- शिवकुमार गौतम, यूपी
- शुभम लोनकर, पुणे
- जीशान अख्तर, पंजाब
