देश

यूपी के शूटर्स को ही क्यों दी गई थी बाबा सिद्धीकी की सुपारी? पूछताछ के दौरान हुआ बड़ा खुलासा

Baba Siddique Murder Case: पुलिस पूछताछ में एक आरोपी ने बताया कि जब पनवेल और कल्याण डोंबिवली के शूटर्स से डील महंगी होने के कारण कैंसिल हो गई तब जाकर शुभम लोनकर ने बाबा सिद्धीकी की हत्या की सुपारी उत्तर प्रदेश मॉड्यूल को दी। इसके लिए धर्मराज कश्यप, गुरनैल सिंह और शिवकुमार गौतम को हायर किया गया था।

Image

बाबा सिद्धीकी हत्याकांड।

Photo : PTI

Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में आरोपियों से पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी ने बताया है कि वह बाबा सिद्धीकी की हत्या की सुपारी यूपी के शूटर्स को इसलिए दी गई थी, क्योंकि उन्हें बाबा सिद्धीकी के कद का अंदाजा नहीं था और वे नहीं जानते थे कि इस हत्याकांड के बाद रिएक्शन क्या होगा।

पूछताछ के दौरान एक आरोपी ने बताया है कि वह महाराष्ट्र का ही रहने वाला है। उसे इस बात का अच्छी तरह अंदाजा था कि बाबा सिद्दीकी कौन है और कितने रसूखदार सख्शियत हैं और उनकी हत्या करने के बाद क्या रिएक्शन होगा। इसका ख्याल रखते हुए उसने शुभम लोनकर से इस काम के लिए 1 करोड़ की सुपारी की मांग की थी।

महंगी होने के कारण यूपी मॉड्यूल को दी गई सुपारी

आरोपी ने बताया कि एक करोड़ की रकम सुनने के बाद शुभम लोनकर में कहा कि यह बहुत ज्यादा है और फिर उसने अपना इरादा बदल दिया। आरोपी ने किए खुलासे के मुताबिक, शुभम लोनकर को यह पता था कि उत्तर प्रदेश के लोगों को बाबा सिद्दीकी की महाराष्ट्र में इमेज और उनके कद के बारे में जानकारी नहीं होगी। इसलिए वे कम पैसे में भी हत्या करने के लिए राजी हो जाएंगे। जब पनवेल और कल्याण डोंबिवली के शूटर्स से डील महंगी होने के कारण कैंसिल हो गई तब जाकर शुभम लोनकर ने यह सुपारी उत्तर प्रदेश मॉड्यूल को दी, जिसके लिए धर्मराज कश्यप, गुरनैल सिंह और शिवकुमार गौतम को हायर किया गया था।

गिरफ्तार पांच नए आरोपियों के नाम

  1. संभाजी पारधी, 43 वर्षीय, पनवेल
  2. राम कनौजिया, 44 वर्षीय, पनवेल
  3. प्रदीप थोम्ब्रे, 37 वर्षीय, पनवेल
  4. चेतन पारधी, अंबरनाथ
  5. नितिन सप्रे, 32 वर्षीय, डोंबिवली

इसके पहले गिरफ्तार हुए 4 आरोपियों के नाम

  1. धर्मराज कश्यप, यूपी
  2. गुरमेल सिंह, हरियाणा
  3. प्रवीण लोनकर, पुणे
  4. हरीश, यूपी

अब भी फरार आरोपी

  1. शिवकुमार गौतम, यूपी
  2. शुभम लोनकर, पुणे
  3. जीशान अख्तर, पंजाब
Rakesh Kamal Trivedi
राकेश त्रिवेदीauthor

20 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ टीवी पत्रकारिता में सक्रिय, वर्तमान में TIMES NOW नवभारत में न्यूज़ एडिटर। क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म में मजबूत पकड़ के साथ महाराष्ट्र की राजनीति और हाई-इम्पैक्ट राष्ट्रीय खबरों पर गहरी नज़र। डेटा-ड्रिवन रिसर्च, निर्भीक सवाल, ऑन-ग्राउंड एक्सपीरियंस और बेबाक विश्लेषण का संतुलित मिश्रण उनकी शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात