Baba Siddique Murder Case: मुंबई पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा; अब तक 10 लोगों की हुई गिरफ्तारी

Mumbai: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में आए दिन नए मोड़ सामने आ रहे हैं। मुंबई पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ अब तक गिरफ्तार लोगों की संख्या 10 हो गई है। पुलिस ने नवी मुंबई के बेलापुर से एक और आरोपी को पकड़ा है। आपको बताते हैं इस मामले से जुड़ा ताजा अपडेट।

Baba Siddique Murder Case: मुंबई के बांद्रा में हाल ही में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह 10वीं गिरफ्तारी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने नवी मुंबई के बेलापुर से बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में आरोपी भागवत सिंह (32) को गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से राजस्थान के उदयपुर का रहने वाला है।

Gurmail Baljit Singh is one of the accused in the Baba Siddique murder case

बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में एक और गिरफ्तारी।

मुंबई के बीकेसी इलाके में रह रहा था भागवत सिंह

सूत्रों के मुताबिक, भागवत सिंह हमले के दिन तक मुंबई के बीकेसी इलाके में रह रहा था। जांच के दौरान यह सामने आया कि भागवत सिंह ने ही शूटरों को हथियार उपलब्ध कराए थे। रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां उसे 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

End of Feed