दो-दो बाबा रामदेव देख कोई भी हो जाएगा कन्फ्यूज, मैडम तुसाद म्यूजियम में आएंगे नजर

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2024, 02:57 PM IST

Baba Ramdev News Today: योग गुरू स्वामी रामदेव (Baba Ramdev) की मोम की प्रतिमा जल्द ही मैडम तुसाद में लगाई जाएगी। वो ऐसे पहले भारतीय सन्यासी होंगे, जिनकी प्रतिमा न्यूयार्क के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगी। मंगलवार को दिल्ली के एक होटल में बाबा रामदेव की मोम की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

Baba Ramdev: पहले ऐसे भारतीय सन्यासी, जिनकी मोम की प्रतिकृति (Wax Figure) मैडम तुसाद न्यूयार्क में लगाई जाएगी। यहां योग गुरू स्वामी रामदेव की बात हो रही है। न्यूयार्क के मैडम तुसाद म्यूजियम में अब बाबा रामदेव की प्रतिमा लगाई जाएगी। इससे पहले महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान समेत करीब 12 से हस्तियों का पुतला लंदन के इस म्यूजियम में लगाया जा चुका है।

Baba Ramdev

बाबा रामदेव की मोम की प्रतिमा का अनावरण।

दिल्ली के एक होटल में किया गया प्रतिमा का अनावरण

दिल्ली के एक होटल में 30 जनवरी, 2024 (मंगलवार) को बाबा रामदेव की मोम की प्रतिमा का अनावरण किया गया। बाबा रामदेव के पुतले और उनको देखकर हर कोई कन्फ्यूज हो जाएगा कि असली कौन है और नकली कौन। साल 2018 में तुसाद न्यूयार्क की टीम ने पुतले को बनाने से पहले दो सौ से ज्यादा बार रामदेव के बॉडी की नाप ली थी। इस दौरान उनके चेहरे के भावों को भी रिकॉर्ड किया गया था और सैकड़ों फोटोज क्लिक की गई थीं।

End of Feed