देश

Bageshwar Dham सरकार के समर्थन में आए Baba Ramdev,कह दीं ये बड़ी बात!- VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2023, 07:01 PM IST

देश में इस वक्त धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर काफी विवाद है, इसी बीच योगगुरू बाबा रामदेव की एक वीडियो वायरल हुई है जिसमें वो बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर का समर्थन करते नजर आ रहे हैं।

बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर बाबा रामदेव (Swami Ramdev) की प्रतिक्रिया सामने आई है और बताते हैं कि बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अब बाबा रामदेव (Swami Ramdev) का समर्थन मिल चुका है। गौर हो कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने के तमाम आरोप लग रहे हैं इसे लेकर तमाम विवाद सामने आ रहे हैं, बताते हैं कि स्वामी रामदेव ने कहा है, 'कुछ पाखंडी धीरेंद्र शास्त्री पर टूटकर पड़े हैं और पूछ रहे हैं कि बालाजी की कृपा क्या है, हनुमान जी की कृपा क्या है?'

वीडियो में स्वामी रामदेव ने कहा है, 'जिन्हें बाहर की आंखों से देखना हो, वो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से पूछें, लेकिन जिन्हें तर्क-वितर्क करना हो, वो रामभद्राचार्य जी के पास आ जाओ और चमत्कार देखना हो, तो इनके शिष्य धीरेंद्र शास्त्री के पास चले जाओ।'

बाबा रामदेव ने कहा, 'मैं मीडिया के लोगों को ज्यादा फोन नहीं करता, लेकिन कहना चाहता हूं कि सब जगह पाखंड मत ढूंढो, ये सच है जो दिख रहा है और जो आंखों से दिख रहा है, वो एक प्रतिशत है, आप लोग सनातन को आगे बढ़ाने के लिए काम करें।'

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर जादू-टोने और अंधविश्वास फैलाने का आरोप

महाराष्ट्र के नागपुर में अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर जादू-टोने और अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर दिव्य दरबार और प्रेत दरबार की आड़ में जादू-टोना को बढ़ावा दिए जाने का आरोप था, इसके बाद से ये विवाद गर्माया हुआ है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article