Abdullah Azam: अब्दुल्ला आजम के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ, 'शत्रु सम्पत्ति' मामले में मिली जमानत

समाजवादी पार्टी नेता आजम खान के परिवार के लिए एक राहत भरी खबर है, सपा नेता के बेटे अब्दुल्ला आजम को एमपी-एमएलए कोर्ट से शत्रु सम्पत्ति के मामले में जमानत मिल गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अब्दुल्ला आज़म को शत्रु सम्पत्ति के मामले में जमानत मिली
  • अब अब्दुल्लाह आजम जेल से बाहर आ जायेंगे
  • पिता आजम खान अभी सीतापुर जेल में ही रहेंगे

उत्तर प्रदेश के रामपुर में समाजवादी पार्टी नेता आजम खान की कभी तूती बोलती थी पर हालात पिछले कुछ सालों से उनके लिए खराब चल रहे हैं बता दें कि आजम परिवार के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है, समाजवादी पार्टी नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को शत्रु सम्पत्ति के मामले में जमानत मिल गई है।

Abdullah Azam enemy property case

अब्दुल्ला आजम को शत्रु सम्पत्ति के मामले में जमानत मिली

अब्दुल्ला आजम अब जेल बाहर आएंगे, अब्दुल्ला आज़म खान को जमानत मिली हैं बता दें कि अब्दुल्ला आजम को शत्रु सम्पत्ति के मामले में ये बेल मिली है।शत्रु सम्पत्ति के अभिलेखों को लेकर 2020 में दर्ज हुआ था मुक़दमा, 2023 में चार्जशीट फाइल हुई थी।

End of Feed