Ayushman Bharat: घर-घर जाकर बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया का बड़ा ऐलान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 27, 2023, 07:49 AM IST

Ayushman Bharat: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत सरकार सितंबर माह से 'आयुष्मान भव' अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाएं जाएंगे।

लखनऊ: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को कहा कि घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाएं जाएंगे। उन्‍होंने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। केंद्रीय मंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि भारत सरकार सितंबर माह से 'आयुष्मान भव' अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत 'आपके द्वार आयुष्मान 3.0' कार्यक्रम होगा। अब घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। गांवों, नगरों और स्कूलों में 'आयुष्मान सभा' के आयोजन होंगे। इस प्रकार जो गांव पूरी तरह संतृप्त हो जाएगा, उसे 'आयुष्मान ग्राम' घोषित किया जाएगा।

Ayushman Bharat, Ayushman Card, Mansukh Mandaviya

आयुष्मान भारत को लेकर हेल्थ मंत्री मनसुख मंडाविया का बड़ा ऐलान

उन्होंने कहा कि अब हमें परिवार के साथ-साथ प्रत्येक सदस्य पर फोकस करना होगा। उत्तर प्रदेश में गोल्डन कार्ड बनाए जाने में तेजी की अपेक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 06 करोड़ नए लाभार्थी जोड़े जाने का लक्ष्य लेकर कार्य किया जाना चाहिए। यहां अब तक 2.98 करोड़ कार्ड जारी किए जा चुके हैं और 23.51 लाख लोगों ने इसका लाभ लिया है। प्रदेश में इस योजनांतर्गत अब तक 3148 करोड़ का भुगतान किया गया है। कोई भी पात्रजन इससे वंचित न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि आयुष्मान भारत योजना से अधिकाधिक निजी अस्पतालों को जोड़ने के प्रयास किए जाएं।

End of Feed