Ayodhya: राम मंदिर में कब से शुरू होंगे अनुष्ठान? 23 जनवरी से रामलला के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 27, 2023, 10:31 AM IST

Ram Mandir Rituals: अयोध्या में राम मंदिर में 16 जनवरी से अनुष्ठान शुरू होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत कई दिग्गज, साधु-संत और मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। मंदिर 23 जनवरी से भक्तों के लिए खोला जाएगा।

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में राम लला के प्रतिष्ठापन समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान मुख्य समारोह से एक सप्ताह पहले अगले साल 16 जनवरी से शुरू होंगे। वाराणसी के वैदिक पुजारी, लक्ष्मी कांत दीक्षित, 22 जनवरी, 2024 को राम लला के अभिषेक समारोह का मुख्य अनुष्ठान करेंगे। ज्योतिषियों और वैदिक पुजारियों से परामर्श के बाद, श्री राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट ने 22 जनवरी को.दोपहर 12 बजे से 12.45 बजे के बीच राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला को विराजमान करने का निर्णय लिया है।

Ram Mandir Update

16 जनवरी से राम मंदिर में अनुष्ठान होंगे शुरू।

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण-प्रतिष्ठा (अभिषेक) समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहेंगे। चंपत राय ने कहा, 'राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रोटोकॉल के तहत (प्रधानमंत्री की उपस्थिति में) समारोह में शामिल होंगे।' उन्होंने कहा कि आमंत्रित अतिथि प्रधानमंत्री के जाने के बाद ही राम लला के दर्शन कर सकेंगे।

End of Feed