Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इसमें हजारों कर्मचारी जी-जान से लगे हुए हैं। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भी राम लला में समर्पित लोगों का ध्यान रख रहा है। इसलिए श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपने कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी ने वेतन बढ़ोतरी का स्वागत किया है।
अयोध्या में राम मंदिर के कर्मचारियों के वेतन में हुई बढ़ोतरी
कुछ मामलों में वेतन बढ़ोतरी 100 प्रतिशत के करीब है। स्टोर मैनेजर और मंदिर के रखवालों को आठ हजार रुपये मिल रहे थे। उन्हें अब 15 हजार रुपये महीने मिलेंगे।
सहायक पुजारियों को 15 हजार की जगह अब 20 हजार रुपये मिलेंगे। प्रधान पुजारी का वेतन 15 हजार से बढ़ा कर 25 हजार रुपये किया गया है।
वेतन बढ़ोतरी की घोषणा राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने की। भव्य रामलला मंदिर के द्वार जनवरी 2024 में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
